होम देश दुनिया खेल मनोरंजन लाइफस्टाइल
वेब स्‍टोरी ज़रा हटके

महाकाल के दरबार में विराट कोहली और कुलदीप यादव, भस्म आरती में लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

By Naman Sharma

Updated on:

Virat Kohli, Kuldeep Yadav Visit Mahakaleshwar Temple
---Advertisement---

उज्जैन, 17 जनवरी । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli ), बाएं हाथ के करिश्माई स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav ) और फील्डिंग कोच टी दिलीप शनिवार तड़के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भाग लिया।

सुबह चार बजे आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान खिलाड़ी पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आए। विराट कोहली ने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विराट कोहली का सम्मान भी किया गया।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक भी भस्म आरती में शामिल हुए थे। टीम के लगातार महाकाल दर्शन को निर्णायक मुकाबले से पहले मानसिक मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुलदीप यादव ने कहा, “यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। पूरी टीम यहां आई थी। भगवान महाकाल के दर्शन हमेशा शांति और आत्मविश्वास देते हैं। भगवान की कृपा से सब कुछ अच्छा चल रहा है और मैं चाहता हूं कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे।”

मैदान पर बात करें तो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई में भारत को वनडे सीरीज में कड़ी टक्कर दी है। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने वडोदरा में पहला वनडे चार विकेट से जीता था, जबकि राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

---Advertisement---

Leave a Comment