पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने हर विभाग में पाकिस्तान पर दबदबा बनाया। ईशान किशन की तूफानी पारी और भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कप्तान सलमान आगा ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर भारत को झटका दिया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में पारी संभाल ली।
धीमी पिच पर जहां तिलक वर्मा (25 रन, 24 गेंद) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 29 गेंद) रन गति बढ़ाने में संघर्ष करते दिखे, वहीं ईशान किशन पूरी तरह अलग नजर आए। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत भारत 175 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंच गया।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर ही साहिबजादा फरहान को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 4.5 ओवर में ही 34 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी।
भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ, तेज रफ्तार और शानदार रणनीति के साथ पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। कोलंबो की परिस्थितियों में पहले अच्छा प्रदर्शन करने वाले पाक बल्लेबाज इस बार पूरी तरह नाकाम रहे। विकेट गिरते रहे, रन रुकते रहे और मुकाबला एकतरफा हो गया।
आखिरकार पाकिस्तान लक्ष्य से काफी दूर सिमट गया और भारत ने 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा भी बरकरार रहा। अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भारत 8-1 से आगे है। एक बार फिर बड़े मंच पर भारत ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी।
ईशान किशन की मैच जिताऊ पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने महाशिवरात्रि पर यादगार जीत दर्ज की।







