होम देश दुनिया खेल मनोरंजन लाइफस्टाइल
वेब स्‍टोरी ज़रा हटके

दिल दहला देने वाला वीडियो, तेंदुए का हमला और बाइक सवार की हिम्मत ने बचाई जान, देखें

By Priya Gupta

Updated on:

Viral video
---Advertisement---

सोशल मीडिया अजीबों-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. हालांकि कुछ वीडियो एआई के भी होते हैं जिसे सच मानना मुश्किल होता है. लेकिन कुछ घटनाएं सच में ऐसी होती हैं कि उन्हें देखकर यकीन नहीं होता. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि जबतक उपर वाला नहीं चाहता कोई बाल भी बाका नहीं कर सकता है. इस वीडियो में एक तेंदुआ बाइक सवार पर खतरनाक हमला करता है. यह 10 सेकंड का छोटा लेकिन दिल दहला देने वाला क्लिप @TalibShaikh143 ने शेयर किया गया है.

रात के अंधेरे में तेंदुए ने किया हमला

जिसमें रात के अंधेरे में एक बाइक सवार पर शेर अचानक झपटता है. वीडियो में बाइक वाला व्यक्ति बिना किसी हथियार के, महज अपनी हिम्मत और ताकत से शेर को काबू करने की कोशिश करता दिखता है. तेंदुआ जमीन पर गिरता है और व्यक्ति उसे दबाकर रखता है, जिससे दर्शक हैरान रह जाते हैं.पोस्ट के कैप्शन में लिखा है – “तेंदुआ ने बाइक सवार पे बहुत ही खतरनाक हमला किया आप इसकी जगह होते तो शेर से अपने आप को कैसे बचाते?”

सोशल मीडिया पर वायरल है ये वीडियो

यह सवाल इतना आकर्षक साबित हुआ कि कुछ ही घंटों में वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज, 1200+ लाइक्स और 200 से अधिक रिप्लाई मिल चुके हैं. लोग अपनी राय दे रहे हैं – कोई कह रहा है कि शांत रहकर बड़े दिखने की कोशिश करनी चाहिए, कोई भागने की सलाह दे रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि सरेंडर कर देंगे. कुछ यूजर्स ने इसे AI जनरेटेड बताया, क्योंकि शेर की हरकतें असामान्य लग रही हैं और ग्राफिक्स में हल्की अजीबता दिखती है. विशेषज्ञों के अनुसार, जंगली शेर या तेंदुए से सामना होने पर भागना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे शिकारी का पीछा करने का इंस्टींक्ट जागृत होता है.

इसके बजाय आंखों में आंखें डालकर जोर से चिल्लाना, हाथ-पैर हिलाकर बड़ा दिखना और अगर हमला हो जाए तो पूरी ताकत से मुकाबला करना चाहिए. भारत में गिर, आसाम या अन्य जंगलों के पास ऐसी घटनाएं कभी-कभी होती हैं, लेकिन इस तरह बिना हथियार के शेर को हराना लगभग नामुमकिन है. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि प्रकृति कितनी अनप्रेडिक्टेबल है. चाहे यह असली हो या AI से बना, यह हमें जंगली जानवरों के प्रति सतर्क रहने और हिम्मत के साथ-साथ समझदारी से व्यवहार करने की सीख देता है.

---Advertisement---

Leave a Comment