होम देश दुनिया खेल मनोरंजन लाइफस्टाइल
वेब स्‍टोरी ज़रा हटके

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी उदयपुर में, प्राइवेट सेरेमनी में लेंगे सात फेरे

By Anushka Singh

Updated on:

ViroshWedding
---Advertisement---

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। यह कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेगा।

अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाले इस कपल ने शादी को पूरी तरह निजी रखा है। वेन्यू पर तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लोकल पुलिस, हैदराबाद से आई स्पेशल सिक्योरिटी टीम और एक इंटरनेशनल एजेंसी पूरे इवेंट की निगरानी कर रही है, ताकि शादी की रस्में बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सकें।

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ‘द मेमेंटोज — आईटीसी होटल’ को इस खास मौके के लिए चुना गया है। शांत वातावरण और शाही अंदाज इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

रश्मिका और विजय ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि जब वे खुद अपने रिश्ते को लेकर स्पष्ट नहीं थे, तब फैंस ने उन्हें “विरोश” नाम देकर प्यार दिया। इसी नाम के साथ वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

दोनों की लव स्टोरी 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट से शुरू हुई थी। दोस्ती ‘डियर कॉमरेड’ तक पहुंचते-पहुंचते गहरी हो गई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई के बाद अब यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है।

शादी भले ही प्राइवेट हो, लेकिन जश्न अभी बाकी है। 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद मुंबई में भी एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा जाएगा।

रश्मिका और विजय दोनों ही फैमिली-ओरिएंटेड माने जाते हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपने इस खास दिन को शोर-शराबे से दूर, अपनों के बीच सेलिब्रेट करने का फैसला किया।

---Advertisement---

Leave a Comment