होम देश दुनिया खेल मनोरंजन लाइफस्टाइल
वेब स्‍टोरी ज़रा हटके

IND vs ENG: कौन-कौन रहे भारत की जीत के हीरो? 7 रन से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

By Tazanow Desk

Published on:

Heros of India's win
---Advertisement---

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

WATCH VIDEO:

किशन और शिवम दुबे का भी धमाका

सैमसन के अलावा ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज़ पारी खेली।

अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या ने भी 12 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत के स्कोर को 250 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

जेकब बेथेल का शतक भी नहीं बचा सका इंग्लैंड को

254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने भी शानदार मुकाबला किया। जेकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया।

लेकिन अंत में इंग्लैंड लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गया

भारतीय गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

फील्डिंग में भी अक्षर पटेल ने तीन महत्वपूर्ण कैच लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैन ऑफ द मैच बने सैमसन ने बुमराह की तारीफ की

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच बने संजू सैमसन ने अपनी पारी का श्रेय भारतीय गेंदबाज़ों को दिया। उन्होंने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि अगर बुमराह ने दबाव के पलों में शानदार गेंदबाज़ी नहीं की होती, तो शायद वह मैन ऑफ द मैच के मंच पर खड़े नहीं होते।

सैमसन ने इंग्लैंड की टीम की भी तारीफ की और कहा कि जेकब बेथेल की पारी ने मुकाबले को आखिरी गेंद तक रोमांचक बना दिया। उन्होंने वानखेड़े के दर्शकों को भी धन्यवाद दिया।

अब भारत का सामना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड से होगा

---Advertisement---

Leave a Comment