राजस्थान बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. 10वीं के रिजल्ट 24 मार्च को जारी किए जाएंगे. हालांकि समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस वर्ष करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं को रिजल्ट का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि 11 बजे के बाद परिणाम घोषित हो सकते हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नबंर दर्ज करने की जरूरत होगी.
इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
results.digilocker.gov.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट की तारीखों का एलान अपनी ऑफिशियल वेबसाइट X पर कर दिया है. अब स्टूडेंट्स ये जानना चाहते हैं कि हैं कि12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा. शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीच करते हुए कहा कि संभावित रूप से हम 31 मार्च को 12वीं का भी परिणाम जारी कर देंगे.
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #10thBoardResult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 23, 2026
पिछले साल का पास प्रतिशत
पिछले साल राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट काफी शानदार रहा था, इसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी थी. 2025 में कुल पास लड़कियों का 94.08% रहा था वहीं लड़कों का पासिंग मार्क्स 93.16 प्रतिशत रहा था.









