होम देश दुनिया खेल मनोरंजन लाइफस्टाइल
वेब स्‍टोरी ज़रा हटके

Women’s Day पर एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर एग फ्रीजिंग कराई, शेयर किया अनुभव, कहा-महिला का शरीर है अद्भुत

By Priya Gupta

Published on:

egg froze
---Advertisement---

महिला दिवस पर जहां पूरी दुनिया महिलाओं की शक्ति का जश्न मना रही थी, वहीं अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने अस्पताल के बेड से एक तस्वीर शेयर कर सबको चौंका दिया. उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इस प्रक्रिया ने उन्हें महिला शरीर की ताकत का कायल बना दिया, उन्होंने अपने egg freezing कराई, ताकि वह भविष्य में मां बन सके.

कैसा रहा एग फ्रीजिंग का अनुभव?

आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा जिसमें बताया कि उन्होंने बताया कि पहले कोई प्लान नहीं बनाया था, लेकिन महिला दिवस उन्हें इसके लिए सबसे सही दिन लगा. उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया है. पिछले 14 दिनों तक उन्हें रोज खुद को मोटी सुइयों से इंजेक्शन लगाने पड़े. प्रक्रिया के दौरान उन्हें भारी हार्मोनल बदलाव शरीर में सूजन (Bloating), मूड स्विंग्स और बार-बार मेडिकल स्कैन से गुजरना पड़ा. अंत में दवाइयों और IV ड्रिप के बाद एक छोटी सर्जरी के जरिए यह प्रक्रिया पूरी हुई. आकांक्षा ने लिखा, “मैं हैरान हूं कि हमारा शरीर कितना समझदार और सक्षम है. महिलाएं वाकई बहुत मजबूत होती हैं.”

रिकवरी की ओर बढ़ते कदम

सर्जरी के अगले दिन आकांक्षा ने अपनी एक और फोटो शेयर की, जिसमें वह वॉक करती नजर आईं. उन्होंने बताया कि वह अपनी पुरानी फिटनेस रूटीन में वापस आने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, कमजोरी की वजह से वह अपनी बिल्डिंग के नीचे सिर्फ 20 मिनट ही चल पाईं, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी थी कि उन्होंने अपने भविष्य के लिए कुछ अद्भुत किया है. आकांक्षा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड गलियारे से ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं. अथिया शेट्टी, वाणी कपूर और उनकी बहन अनुष्का रंजन ने कमेंट कर उन्हें ‘मजबूत लड़की’ बताया और अपना प्यार शेयर किया.

इस वेबसीरीज में आईं थी नजर

हाल ही में आकांक्षा को प्राइम वीडियो (Prime Video) की सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ में डॉ. गार्गी के किरदार में काफी पसंद किया गया. यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों पर आधारित है. इसके अलावा, वह आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ में भी एक कैमियो रोल में नजर आई थीं.

---Advertisement---

Leave a Comment